फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पब्लिक बनेंगे मित्र

Tue, 08 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पुलिस और पब्लिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता के बीच पुलिस की छवि को सुधारने और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने केलिए पुलिस महानिदेशक ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया जाएगा। ग्रुप से संभ्रात लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा, ताकि पुलिस और जनता मित्र बन सकें।
विज्ञापन


मार्च में होली है। इस पर्व पर शरारती तत्व फिजा में जहर घोलने का काम करते सकते हैं। ऐसे लोगों पर नजर  रखने और पुलिस और जनता के बीच समन्वय रखने के लिए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षकों को नई गाइडलाइन जारी की है।

इस गाइडलाइन के तहत अब पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष संभ्रात नागरिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इसके तहत इसमें गणमान्य लोगों को जोड़ा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके।
विज्ञापन


इस नई प्रक्रिया को बताने के लिये थाना स्तर पर संभ्रात नागरिकों की बैठक भी होगी। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि इस संबंध में गाइडलाइन प्राप्त हुई है। जल्द ही संभ्रात नागरिकों की बैठक कर इस प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें