भरुआसुमेरपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता का सोमवार को नगर में स्वागत किया गया। वह चित्रकूट मंडल के व्यापारी सम्मलेन के लिए मंडल के पदाधिकारियों के साथ रणनीति तय करने आए थे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध, इंस्पेक्टर राज, महंगाई से व्यापारी व उद्यमी परेशान हैं। सब अपनी मुक्ति का रास्ता सपा में ही ढूंढ रहे हैं। आज प्रदेश के हर जिले के व्यापारी अखिलेश यादव की सरकार बनवाने को संकल्पित हैं।
उन्होंने मंडल प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे व व्यापार सभा अध्यक्ष पंकज गुप्ता को निर्देश दिया कि 13 सितंबर को मुख्यालय में होने वाले व्यापारी सम्मलेन की तैयारी में जुट जाएं। हर बाजार में मंडलीय सम्मेलन के लिए व्यापारी टोली बनाकर प्रचार करें। मंडल प्रभारी ने आश्वासन दिया मंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। भाजपा के खिलाफ व्यापारी बिगुल फूंकेंगे। सम्मलेन में हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा के हजारों व्यापारी शामिल रहेंगे। बैठक में राजकुमार गुप्ता राजू, अशोक गुप्ता, अशोक भगनानी, मनोज दुबे, शिवशरण यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)