फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता द्वारा रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर आत्मदाह करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा कस्बे में मुख्य इमाम चौक के वक्फ बोर्ड कमेटी को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर नई कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के पूर्व सचिव के पुत्र सपा नेता शादाब बिट्टू ने एक वीडियो वायरल किया है। वे रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा आत्मदाह करने की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन

नगर के उपरौस स्थिति वक्फ बोर्ड नंबर 81 में व्याप्त अनियमितताओं पर वक्फ विभाग लखनऊ की टीम ने जांच के बाद पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी गठित की है। कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी सुलेमान की पुत्रवधू आरफा बानो संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुई थी। घायल महिला के पति अरशद मुकीम ने नई कमेटी के अध्यक्ष जावेद महतो समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं शुक्रवार को घायल आरफा बानो के देवर शादाब हुसैन उर्फ बिट्टू का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें स्थानीय पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर आत्मदाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें