मुस्करा (हमीरपुर)। अन्ना जानवरों के कारण खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। सूचना पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मसगांव निवासी गजराज खंगार ने बताया उनका छोटा भाई मुकेश खंगार (38) रात में झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली करता है।
बताया खेत पर रखवाली करते शनिवार रात करीब 11 बजे मुकेश को सांप ने डस लिया है। आननफानन में उसे लेकर इमिलिया सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान अपने पीछे पत्नी मेनका, एक बेटी व तीन बेटे छोड़ गया है। परिजनों ने बच्चों के भरण-पोषण के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)