फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक बस का किराया 20 रुपये बढ़ा 

Fri, 29 Jul 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
अयोध्या में कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार रात से हुए रूट डायवर्ट के चलते लखनऊ तक का बस सफर बीस रुपये महंगा हो गया है। शुक्रवार आधी रात से बसें बदले हुए रूट से लखनऊ जाएंगी। एसी बसों के संचालन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात 12 बजे से बस्ती से अयोध्या के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इसे देखते हुए रोडवेज बसें बदले रूट से संचालित होंगी। इसके चले दूरी बढ़ने से बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच अभी साधारण बसों का किराया 297 रुपये लग रहा था। लेकिन अब इसमें बीस रुपये बढ़ाकर 317 रुपये कर दिया गया है।

यह है बदला हुआ रूट 
गोरखपुर की तरफ से जाने वाली बसें बस्ती, बड़गहन चौराहा होते हुए मनौरी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाएंगी और इसी रास्ते से वापस भी आएंगी। हालांकि एसी बसें इस दौरान चलेंगी या कांवड़ यात्रा तक निरस्त रहेंगी, इस पर शनिवार को निर्णय होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से बसों को बदले रूट से चलाने का निर्देश दिया गया है। दूरी बढ़ने की वजह से किराया भी बढ़ गया है। बढ़ा हुआ किराया ईटीएम में फीड करा गया है। 
विज्ञापन

- आरके मंडल, एआरएम गोरखपुर डिपो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें