फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफलिसी में बुजुर्ग के जान देने व युवक के आत्महत्या के प्रयास की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर के सुुभाष नगर मोहल्ले में मुफलिसी के कारण एक बुजुर्ग के जान देने व मोतीगंज के जमुनहा गांव में पुलिस उत्पीड़न से तंग एक युवक के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने दोनों मामलों में एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आए कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी काली प्रसाद उर्फ भगेलू द्वारा बीमारी एवं आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी मनकापुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। मामले की गहनता से जांच कर संयुक्त जांच रिपोर्ट मंगलवार की शाम तक उपलब्ध कराएं।
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम जमुनहवा थाना मोतीगंज निवासी कुलदीप मिश्रा द्वारा कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास के प्रकरण में एसडीएम सदर और सीओ मनकापुर की टीम गठित करते हुए संयुक्त जांच रिपोर्ट मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें