फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से डिवाइडर से टकराई बाइक,स्वर्णकार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में दबरई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपचार को जिला अस्पताल लाई। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के गंज मोहल्ला निवासी सचिन (30) पुत्र अनिल कुमार सोने-चांदी का काम करता था। वह दुकानदारों से सामान लाकर घर पर जेवरात बनाने का काम करता था। परिजनों की मानें तो रविवार को वह बाइक से शिकोहाबाद तगादा करने के लिए गया था। रविवार को देरशाम को लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही दबरई के ही समीप पहुंची थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक डिवाइडर से टकराने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को खबर दी। मृतक सचिन की पत्नी गौरी रोते-रोते कई बार अचेत हो गई। परिजन उसे ढांढस बंधा रहे थे। बताते हैं कि वह गर्भवती है। उसके पांच वर्ष का एक बेटा प्रांशु है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।
आखिर कहां गई नकदी एवं सामान
फिरोजाबाद। सचिन के परिजनों का कहना है कि वह शिकोहाबाद तगादा करने के साथ ही सोना-चांदी लेने के लिए गया था। लेकिन उसके पास न तो सोने-चांदी का कोई कच्चा माल मिला और न ही नकदी मिली। परिजन सवाल उठा रहे हैं आखिर वह सामान कहां चला गया।
विज्ञापन

माल गोदाम के समीप ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
फिरोजाबाद। थाना जीआरपी क्षेत्र में माल गोदाम के समीप युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के समीप सोमवार को किसी अज्ञात 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखकर काफी लोग एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पर जीआरपी के जवान पहुंच गए। उन्होंने मृतक युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परंतु कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें