Firozabad News: सूर्यान मिशन में शामिल धर्मेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के लाल धर्मेंद्र यादव, चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्ययान मिशन पर अपना योगदान देंगे। चंद्रयान-3 के लांच होने के बाद धर्मेंद्र बेंगलुरु से उसे कंट्रोल कर रहे थे। अब चंद्रयान-3 सफल प्रक्षेपण के बाद देश और दुनिया की निगाहें सूर्ययान मिशन पर है।