फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद भेज दिया छह लाख का बिजली बिल, रसीद देख युवक को आ गए चक्कर; अधिकारी सुनते नहीं

Sat, 02 Sep 2023 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बिजली कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद विभाग ने छह लाख का बिल भेज दिया। रसीद देख युवक को चक्कर आ गए। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित परेशान हो रहा है। 
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विद्युत कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद विद्युत विभाग ने 5.85 लाख रुपये के बकाया की रसीद भेज दी। उपभोक्ता ने देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इशके सामाधान के लिए वह विद्युत अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन अधिकारी हैं कि सुनते ही नहीं। समस्या का हल नहीं होने पर पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करके आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


टूंडला तहसील क्षेत्र से सटे मोहम्मदाबाद गांव निवासी मुन्नेश कुमार निडर ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। कहा कि उसने अपने पैत्रक गांव नगला सिकंदर में आटा चक्की लगाकर कारोबार शुरू किया था। इसके लिए कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन लिया था। जब कारोबार नहीं चला तो उसने 02 अगस्त 2013 में कनेक्शन कटवा दिया। 

यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था

विज्ञापन

उसने अधिशासी अभियंता से मिलकर 50 हजार रुपया बकाया बिल भी जमा कर दिया। उस समय विभाग ने कनेक्शन विच्छेदित कर मीटर हटा लिया था। इसके बाद विभाग की ओर से उसके पास कोई बिल नहीं आया। एक सितंबर 2022 को उपमंडल अधिकारी ने उपभोक्ता से एक शपथ पत्र मांगा जो उसने दे दिया। 

यह भी पढ़ेंः- डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे

इस सबके बाद विद्युत विभाग ने उसके नाम 20 जुलाई 2023 को 5,85,669 रुपये बकाया की एक आरसी भेज दी। मुन्नेश का सवाल है कि जब उसने सारा बिल पहले ही जमा करा दिया था तो फिर आरसी कैसे जारी कर दी गई ? मुन्नेश ने दोषी विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: रंगीन टीवी और कम दहेज के लिए लोभियों ने बहुओं को मार दिया, दो मामलों में पांच दोषियों को 10 साल की जेल
 
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी कायम सिंह ने कहा कि अगर उपभोक्ता ने कनेक्शन कटवाते हुए 9 नंबर फार्म प्राप्त कर लिया है। बिल अदायगी व डिस्कनेक्शन के सभी कागजात हैं, तो विभाग में दिखाते हुए समस्या का निराकरण कराया सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें