बिंदकी। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बच्चों में निमोनिया की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। सीएचसी बिंदकी में रोजाना 20-25 बच्चे पहुंच रहे हैं। अन्य मरीजों की संख्या भी करीब 500 तक पहुंच गई है।
सीएचसी में आम दिनों में मरीजों की संख्या 200 से 250 के बीच रहती है, लेकिन बदलते मौसम के चलते मरीजों की संख्या 400 से 500 के बीच पहुंच गई है। आने वाले मरीजों में ज्यादातर वायरल फीवर से पीड़ित हैं। प्रतिदिन सीएचसी में 20 से 25 निमोनिया से पीड़ित बच्चे भी पहुंच रहे हैं। किशोर और वयस्क वर्ग के मरीजों की संख्या 300 से 350 के बीच है। बच्चों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा वर्तमान में दो गुनी हो चुकी है। बिंदकी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीबी सिंह ने बताया कि बच्चा मरीजों में प्रतिदिन निमोनिया के नए मामले सामने आ रहे हैं। फ्रिज के ठंडे पानी से परहेज की आवश्यकता है। ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थ और बाजार में बनी खानपान की चीजों से परहेज करें। हमेशा ताजा खाना ही खाएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।