फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपियों को छोड़ने में कचहरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी के आरोपियों को एफआईआर दर्ज किए बिना छोड़ने के मामले में कचहरी चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए गए हैं। उनके खिलाफ जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर से बुधवार को एक युवक की खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 45 हजार रुपये की चोरी हुई थी। मामले कि जांच के दौरान चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत शर्मा ने दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में जुटी तो आरोपियों ने घटना कबूल की। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने आरोपियों से बाइक सवार को रुपये वापस करा दिए और मामले में समझौता करा दिया। मामला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पास पहुंचा। उन्होंने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया। प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया मामले में चौकी इंचार्ज से पूछताछ की गई है। उन्होंने वादी के द्वारा मुकदमा नहीं लिखाने की बात कही है, लेकिन आरोपियों को छोड़ना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें