फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार अनलॉक, बाजारों में लोगों ने की खरीदारी

विज्ञापन
चौक बाजार में कास्मेटिक की दुकान में सामान खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अनलॉक के पहले रविवार को दुकानदारों के चहरों पर मुस्कान दिखी। पांच महीने बाद रविवार की बंदी खत्म होने से नौकरी पेशा करने वाले लोग बाजारों में खरीदारी करने निकले। ऐसे में बाजारों में खासी रौनक रही। दोपहर के समय बाजारों में जाम की स्थिति रही, लेकिन शाम के समय खरीदारों की संख्या में कमी आई। अरसे बाद दुकान खुलने से व्यापारियों के कर्मचारी प्रसन्न दिखे। बोले, अब महीने में चार दिन की पगार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में सबसे ज्यादा व्यापार से जुड़े मजदूर तबके के लोग प्रभावित हुए हैं। किसी भी व्यापारी ने दुकान में काम करने वाले मजदूर को बंदी के दिन का पारिश्रमिक नहीं दिया। सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का भी पैसा नहीं दिया गया। इसके बाद एक दिन के लॉकडाउन की पारिश्रमिक की कटौती हो रही थी, जिससे अब छुटकारा मिल गया है।
चौगलिया बाजार में लंबे समय बाद रविवार को कपड़े की दुकानें खुलीं। शाम के समय नौकरी पेशा से जुड़ी महिलाएं कपड़ों की खरीद करने निकलीं। दुकान में उत्साह के साथ कर्मचारी कपड़े दिखाते दिखाई पड़े। चौक बाजार सराफा और कपड़े का प्रमुख बाजार है। लॉकडाउन से यह दोनों व्यवसाय खासा प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी और रविवार को लॉकडाउन से इन दुकानों का खर्च तक नहीं निकल पा रहा था। अब सिर्फ साप्ताहिक बंदी होने से दुकानदार खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें