फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के ढाबा कर्मी पंजाब में भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंजाब के एक ढाबे में खाना बनाने काम करने वाले युवकों के बीच 25 अगस्त को विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक को दो मंजिल इमारत से फेंक दिया गया। गंभीर चोट आने से युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे पंजाब से लाए और शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र के सरवनपुर निदौरा गांव निवासी मघन का बेटा मंगल पासवान (30) पंजाब के सानीवाल में ढाबे पर काम करता था। उसके साथ धाता के ही बेनीपुर गांव का एक युवक भी ढाबे पर काम करता है। मंगल के भाई अनिल ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बेनीपुर गांव के युवक ने भाई मंगल से बहन की शादी के लिए ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये को लेकर 25 अगस्त की शाम मंगल का उस युवक से विवाद हो गया।
आरोप है कि तभी आरोपी युवक ने मारपीट कर मंगल को दो मंजिल इमारत से फेंक दिया। इससे मंगल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पंजाब से इलाज कराने फतेहपुर लेकर आए। यहां शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में मंगल को मृत घोषित कर दिया गया। अनिल भी पंजाब की एक फैक्टरी पर मजदूरी करता है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना पंजाब की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंजाब भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें