फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई वैन-एलएनटी बोगी में टक्कर, 13 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद रेलवे लाइन किनारे खड़े लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बड़े भीट बाबा मंदिर के सामने अप लाइन पर ओएचई वैन (टावर वैन) व जीएमआर कंपनी (कार्यदायी संस्था) की एलएनटी बोगी में टक्कर हो गई। दोनों में सवार कुल 13 कर्मचारी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हरदो भिजवाया।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन की जांच करने के लिए ओएचई वैन के चालक प्रकाश व नौ कर्मचारी वैन से फ्रेट कॉरिडोर अप लाइन पर खागा से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। दोपहर दो बजे ओएचई वैन बड़े भीट बाबा देवस्थान (कटोघन) के सामने पहुंची। तभी प्रयागराज की ओर से पत्थर लादकर आ रही जीएमआर की एक एलएनटी बोगी से उसकी सामने से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने करीब आधे घंटे के बाद राहत कार्य शुरू किया।
सभी 13 घायलों को सीएचसी हरदो लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में ओएचई वैन में सवार नूर आलम, तहाबुल हक, जियाउल हक, शमरुल हक, नासे अख्तर, ऐश अली, घनश्याम निवासी मालदा, पश्चिम बंगाल, प्रकाश निवासी सतना मध्यप्रदेश, लिंगप्पा निवासी कुरनाल आंध्र प्रदेश, सुपरवाइजर तन्मय दास निवासी कोलकाता और जीएमआर कंपनी की बोगी में बैठे सुनील यादव निवासी अतरहा थाना थरियांव, सुचित पाल निवासी न्यू चौड़ाखेर कस्बा व थाना खागा और अवधेश कुमार निवासी लखनऊ घायल हुए हैं। हादसे के बाद पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की।

रपस में टकराए ओएचई वैन व जीएमआर कम्पनी की बोगी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें