फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही लाइन पर कैसे आए दो इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। फ्रेट कॉरिडोर की अप लाइन पर खागा में हुए हादसे को लेकर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों गाड़ियों के चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। दोनों गाड़ियां एक ही लाइन पर कैसे आ गईं, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हादसे के वक्त प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओएचई वैन की रफ्तार बहुत अधिक नहीं थी लेकिन प्रयागराज से कानपुर की ओर आ रहा जीएमआर कंपनी का एलएनटी इंजन व बोगी तेज रफ्तार में थे। जीएमआर कंपनी नई रेलवे लाइन व उससे जुड़े अन्य निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था है। एलएनटी इंजन व बोगियों में पत्थर के स्लीपर रखे हुए थे, जो प्रयागराज की ओर से रमवां थरियांव जा रहा था। ओएचई वैन रोजाना की तरह पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस मामले में डीएफसीसीआईएल के सीपीएम ओम प्रकाश ने बताया कि अभी घायलों का इलाज कराना प्राथमिकता है। गलती चालकों से हुई है या फिर सिग्नल को लेकर कोई भ्रम हुआ है, इसकी जांच कराई जाएगी। कमेटी बनाकर उसे मौके पर भेजा जाएगा। घायल चालकों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

हादसे के बाद जब अधिकांश घायल फतेहपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए तो सीएचसी हरदो में आरपीएफ से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
हादसे में घायल हुए सुपरवाइजर/साइट इंजीनियर तन्मय दास को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें