कमालगंज के रामबेटी महिला महाविद्यालय में शपथ ग्रहण करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। जहानगंज रोड स्थित महाविद्यालय में गुरुवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी निर्वाचित हुए शिक्षकों को चाहिए कि वह एक नेता के बजाय शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में काम करें। बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष पियूष कटियार ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य दायित्व शिक्षकों की समस्याओं को समय रहते निस्तारित कराने व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करना है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए फूलसिंह राजपूत ने कहा कि सभी को साथ लेकर चला जाएगा। महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी के शिक्षकों का हित सबसे आगे रहेगा।
कपिल गुप्ता कोषाध्यक्ष, अनिरुद्ध राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर कटियार, सुबोध यादव आनंद दिवाकर, इमरान अली उपाध्यक्ष, जूही कटियार, दीपा वर्मा, पूनम कटियार, पुष्पा महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, पंकज यादव व सोमेश ने भी संबोधित किया।