फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कराटे में दीपांशु ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
प्रशिक्षकों के साथ गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र लिए खड़े दीपांशु राठौर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के सेंट्रल जेल चौराहा बेवर रोड निवासी दीपांशु राठौर ने गाजियाबाद में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रशिक्षकों ने दीपांशु को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

कमालगंज ब्लाक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक विजय राठौर के पुत्र दीपांशु राठौर ने 14 व 15 अगस्त को गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय ई-कुमिते अशिहारा कराटे-डू प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रशिक्षक मनीष कुमार वर्मा व ललित ने दीपांशु को पांचालघाट स्थित कराटे अभ्यास स्थल पर सम्मानित किया। दीपांशु ने बताया कि यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। इसमें 19 राज्यों के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें