फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां घर की लक्ष्मी : डीएम

विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल में बेटी जन्मोत्सव के शुभारंभ के कार्यक्रम में मौजूद डीएम, सीएमओ व अन्य। सं? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में डीएम मानवेंद्र सिंह ने बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि यह आयोजन हर माह की नौ तारीख को होगा। उन्होंने केक काटे तथा माताओं को उपहार भी प्रदान किए। कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर एक बजे डीएम मानवेंद्र सिंह और सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया पहुंचे। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि बेटी के जन्म लेने पर बेटे से ज्यादा खुशी होनी चाहिए। वह वक्त और था जब बेटियां भार मानी जाती थीं, मगर अब बेटियां ही घर की शोभा और लक्ष्मी हैं। सीडीओ ने कहा कि यह आयोजन अपने में अलग है। इससे बेटी को जन्म देने वाली मां को शिक्षा मिलेगी। हर महीने की नौ तारीख को भव्य आयोजन होगा। सभी पात्रों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। सीएमओ चंद्रशेखर ने कहा कि मां नवजात बच्चे से लेकर छह माह तक सिर्फ अपना दूध ही पिलाएं। चाय बच्चे को कतई नहीं देनी चाहिए। इसके बाद महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चियों का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
जब सीएमओ को डीएम ने लगाई फटकार
योजना की धनराशि न मिलने से डीएम नाराज
डीएम मानवेंद्र सिह ने सीएमओ चंद्रशेखर से पूछा कि 24 घंटे में कितने बच्चों ने जन्म लिया, तो बताया गया छह ने। इस पर डीएम ने कन्या सुमंगला योजना की धनराशि देने की बात पूछी, तो पता चला कि किसी को नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाई। कहा कि यह ठीक नहीं है। योजना का लाभ बिल्कुल समय से मिलना ही चाहिए। अब ढिलाई बरती, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें