फर्रुखाबाद। भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को आठ मंडलों की कार्यसमिति घोषित कर दी। प्रत्येक मंडल में अध्यक्ष समेत समिति में 61 लोग शामिल किए गए हैं।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सहमति पर जिला प्रवासी इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आठ मंडलों को कार्यसमिति घोषित की है। मोहम्मदाबाद दक्षिण, अचरा, कंपिल, कायमगंज नगर व ग्रामीण, कमालगंज नगर, जहानगंज व नीबकरोरी मंडल की कार्य समितियों में प्रत्येक में मंडल अध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री व एक कोषाध्यक्ष के अलावा 55 सदस्य शामिल किए गए हैं।