फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में बालक की मौत के बाद जानकारी करते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। सड़क पार कर रहे बालक को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमादपुर थमरई निवासी दीपक सक्सेना का आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। हिमांशु सड़क पार करके दूसरी ओर जाने के लिए निकला। इसी दौरान मौरंग व सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने हिमांशु को कुचल डाला।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हिमांशु को परिजन सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हिमांशु की मौत से मां प्रीती, भाई रजत व ऋषि का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें