फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
गांव देवसनी में रोते बिलखते नीलम के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा। घर से शौच के लिए निकली महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी रुकमंगल राजपूत की पत्नी नीलम देवी (40) रविवार सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई। गांव के लोग जब रामवीर के खेत के पास से गुजरे तो नीलम को पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।
जानकारी होने पर रुकमंगल सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी पिता राजाराम, पत्नी सुमित्रा देवी, बहू लक्ष्मी, चंपा देवी, पुत्र रामभजन, लंकुश, प्रभुदयाल भी मौके पर पहुंचे। पिता राजाराम ने बताया कि बीस वर्ष पहले नीलम की शादी रुकमंगल राजपूत से की थी। रुकमंगल खेती करता है। नीलम के एक पुत्री सुलेखा, पुत्र संदीप, रितिक, धीरज है। नीलम की पति से अनबन रहती थी।
विज्ञापन

वह काफी समय से मायके में थी। चार दिन पहले ही वह मायके से वापस आई थी। पुत्री सुलेखा में मां के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतार लिया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि पुत्री सुलेखा की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें