फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 बूथों पर 27600 ग्रामीणों को आज लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर जनपद में मंगलवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी सात ब्लाकों की 138 ग्राम पंचायतों पर बूथ बनाकर 27600 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए जनपद में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। मंगलवार को विशेष अभियान के तहत 138 ग्राम पंचायतों में बूथों पर शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। ब्लाक बढ़पुर के चार क्लस्टर में 23 ग्राम पंचायत, राजेपुर के छह क्लस्टर में 25, शमसाबाद के तीन क्लस्टर में 20, नवाबगंज के छह क्लस्टर में 20, कायमगंज के छह क्लस्टर में 17, कमालगंज के तीन
क्लस्टर में 18 व ब्लाक मोहम्मदाबाद के तीन क्लस्टर में 15 ग्राम पंचायतों में बूथ बनाकर टीका लगाया जाएगा। कुल 27 हजार 600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा शहर के सभी पीएचसी व सीएचसी में कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि 27000 डोज वैक्सीन प्राप्त हुई है। तीन हजार से अधिक डोज वैक्सीन स्टोर के स्टॉक में रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें