फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी बबलू जाटव का 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु की पानी भरे गडढे् में डूबने से मौत हो गई। मासूम रेलवे लाइन के किनारे बकरी चराने गया था। वहां मिट्टी खुदाई होने के कारण गड्ढा हो गया था। हिमांशु शौच करने के बाद गड्ढे के पास गया। तभी पैर फिसल गया और वह डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।