फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, एक की मौत, चार चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दांदूपुर मजरे तिवारी का पूरा में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान मिट्टी के मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। मलबे के नीचे परिवार के चार अन्य सदस्य भी दब कर घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम सभा के रहने वाले प्रकाश चंद्र तिवारी(70) टिन शेड के कच्चे मकान में सोमवार रात परिजनों के साथ सोए हुए थे। रातभर बारिश होती रही। इससे टिन शेड के कच्चे मकान की दीवार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके सभी मलबे के नीचे दब गए। मौत हो गई। चीखपुकार सुन पहुँचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रकाश चंद्र तिवारी की मौत हो चुकी थी।
उनके पौत्र अभय कुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, प्रभात तिवारी और विवेक तिवारी घायल हो गए। चौकी प्रभारी रामपुभगन वीरेंद्र कुमार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सावित्री देवी की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें