फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने खाते से निकले 77,997 रुपए 18 घंटे के अंदर वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साइबर सेल ने शिकायत के महज 18 घंटे के अंदर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से निकले 77,997 रुपये वापस करा दिए। साइबर क्राइम सेल प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि अजीत वर्मा निवासी अंजना थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को फोन पे अधिकारी बताकर प्रार्थी को गुमराह कर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। प्रार्थी ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया उसके खाते से 77,997 रुपये निकाल लिए गए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने साइबर क्राइम सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर 18 घंटे के अंदर ही कुल 77 हजार 997 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें