फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी दो बहनों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सगी दो बहनों की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

अयोध्या। थाना गोसाईगंज अंतर्गत बोधीपुर मजरे गोसाई का पूरा में विवाहिता व उसकी सगी छोटी बहन की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी गई। दोनों के शव रविवार सुबह घर में मिले। शव के पास विवाहिता की 11 माह की बेटी रोती हुई मिली।

घटना की जानकारी तब हुई जब दूधवाला दूध देने पहुंचा। आवाज लगाने पर जब कोई नहीं बोला तो उसने पड़ोस की एक बच्ची को अंदर भेजा। बच्ची रोती हुई बाहर आई और अंदर खून बहने की बात बताई।
विज्ञापन


विवाहिता की छोटी बहन तीन दिन पहले अपनी बहन के पास आई थी। सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण संजय कुमार समेत फोरेंसिक टीम व डॉग स्कवॉयड ने घटनास्थल की जांच की।

पुलिस हत्या के कारण व हत्यारों का पता करने का प्रयास कर रही। ऐहतियातन गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वारदात गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधीपुर मजरे गोसाईं का पूरा की है।

यहां के निवासी रामकृष्ण पांडेय के लड़के इंद्रमणि की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना अंतर्गत सरैया गांव निवासी संत राम की पुत्री मोनी (25) के साथ करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी।

मोनी का पति इंद्रमणि लुधियाना में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। करीब तीन दिन पूर्व मोनी ने अपनी बहन प्रियंका (16) को भी अपने पास बुला लिया था।

मोनी के ससुर रामकृष्ण पांडेय पड़ोस में स्थित त्रिलोकपुर गांव में गन्ने के क्रेशर पर मजदूरी का काम करते हैं और वह वहीं पर रात-दिन रहते हैं। वह दो दिन से घर नहीं आये थे। सूचना पर पहुंचे।

रविवार सुबह करीब 9 बजे जब दूधिया दूध देने आया तो काफी बुलाने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आई तो पड़ोस की एक छोटी बच्ची को उसने बुलाने के लिए कहा। जैसे ही बच्ची अंदर गई तो चिल्लाते हुए बाहर आई और उसने कहा कि अंदर बहुत खून है।

यह सुन आसपास के लोग दौड़े तो अंदर का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। मोनिका का शव बिस्तर के नीचे पड़ा था। उसकी बहन प्रियंका बिस्तर के ऊपर खून से लथपथ पड़ी थी। दोनों के गले, सिर, बांह व चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

जिससे शरीर पर बड़े-बड़े घाव थे पूरी फर्श व बिस्तर पर खून फैला हुआ था। बिस्तर पर मोनी की 11 माह की इकलौती पुत्री भी रो रही थी। वारदात के वक्त तीनों के अलावा घर में और कोई मौजूद नहीं था।

डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित के नाते रिश्तेदारों व पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्या का कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन


घटना की छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड लगाए गए है। एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने दो दिन के अंदर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कारण व हत्यारों का पता करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें