फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर थाने में तैनात दो सिपाहियों को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस कर्मियों ने पीछा करके पकड़ा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हादसे में सिपाहियों को ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

चकरनगर थाने में तैनात सिपाही बीनू कुमार और अंकित यादव बृहस्पतिवार को किसी काम से शहर आए थे। दोनों रात करीब नौ बजे बाइक रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। बस स्टैंड तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों गिर गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकाला। कोतवाली थाने के सिपाही पुष्पेंद्र शर्मा ने पीछा करके ट्रक व चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक रेलवे रोड पुलिस चौकी में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

चालक से पूछताछ की जा रही है। ट्रक चला रहा युवक क्लीनर बताया गया है। वह ट्रक के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें