फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सटोरी गिरफ्तार, 3.22 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
सीओ सिटी के पीछे खड़े तीन सटोरी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। पुलिस ने गुरुवार को सांई विहार कालोनी स्थित एक मकान में सट्टा खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवकों के पास से तीन लाख, 22 हजार 320 रुपये, तीन सट्टा पर्चा, पेन व कैल्क्यूलेटर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
सीओ सिटी दरवेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने सटीक सूचना पर ओम वाटिका के सामने रहने वाले बंटू के मकान में छापा मारा। यहां कुछ लोग सट्टा खेल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की और मकान के अंदर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सांई विहार कालोनी निवासी बंटू उर्फ मन्नू साई, छोटी फुफई निवासी रमाकांत उर्फ भालू व भरथना स्टेशन रोड निवासी क्यामुद्दीन उर्फ भुल्लन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें