फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला की मौत, मारपीट

विज्ञापन
मारपीट में घायल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इस लेकर जूनियर डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टॉफ व मृतका के परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बढ़पुरा ब्लाक के मड़ैया अजबपुर गांव की निवासी बाल बिहारी यादव की पत्नी सीमा यादव (45) बुखार से पीड़ित थी। पांच दिन पहले उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार रात सीमा की अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक डॉक्टर सीमा को देखने के लिए पहुंचे, उसकी सांसे थम चुकी थीं। इससे गुस्साए तीमारदारों ने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बात पर तीमारदारों की जूनियर डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से मुंहाचाही हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे यूनिवर्सिटी के अफसरों ने मामला शांत कराया।
झगड़े में घायल सौरभ यादव का आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने उसे व परिवार के अन्य लोगों को कमरे में बंद करके पीटा। कपड़े भी फाड़ डाले। पिटाई से उसका सिर फट गया।
परिवार के कई और लोगों को चोटें आईं हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीमारदारों की पिटाई से कई कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। परिजनों का कहना है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने सीमा को डेंगू होने की बात कही थी।
वहीं, यूनिवर्सिटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार का कहना है कि महिला को बुखार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे डेंगू था या कोई और बुखार।
यह सीमा के इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात करने व भर्ती फाइल देखने के बाद भी साफ हो सकेगा। मामले में पीजीआई चौकी प्रभारी केके यादव ने बताया सीमा के परिजनों को थाने में बुलाया गया है। अगर वह तहरीर देंगे तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पर वीडियो किया वायरल
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुई सीमा की मौत से हंगामा तक का वीडियो तीमारदारों में एक ने फेसबुक पर अपलोड किया है। वीडियो वायरल होने की जानकारी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें