फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकरा की पुलिया ध्वस्त, 50 गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क

विज्ञापन
फोटो संख्या 31- बाढ़ के कारण टूटी ढकरा की पुलिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर। लखना से सिंडोस मार्ग चंबल नदी पुल के पास स्थित ढकरा पुलिया बुधवार सुबह पूरी तरह धराशाई हो गई। इससे सहसों क्षेत्र समेत उससे सटे मध्य प्रदेश के कई गांवों से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। करीब 50 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

हादसेे की आशंका से प्रशासन ने वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2019 में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर मिट्टी की बोरियों के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था से आवागमन को चालू किया था। पुलिया टूटने से लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्र में भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों को चकरनगर वाया उदी, फूफ मध्य प्रदेश हनुमंतपुरा होते हुए तकरीबन 75 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें