फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का युवक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को शहर के एसडी फील्ड क्षेत्र में एक 31 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। युवक ने सात जुलाई को निजी पैथालॉजी से आरटीपीसीआर जांच कराई थी।
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन पूर्व सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 31 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली थी। कोरोना के इन दो नए केसों के मिलने से लोगों की चिंताएं फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। खासकर कई त्योहारों को देखते हुए। रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक है। जिले में अब तक 13949 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 13654 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 293 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय दो केस हैं। बुधवार को जिले में 2950 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें से 1530 लोगों की एंटीजन, 35 की ट्रूनेट मशीन व 1385 की आरटीपीसीआर जांच हुई। अब तक जिले में 8 लाख 77 हजार 603 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें