फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ट्रैकमैन के आवास से नकदी-आभूषण किए चोरी

विज्ञापन
कासगंज में रेलवे कालोनी में मकान के गेट का तोड़ा गया कुंदा। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे कालोनी स्थित ट्रैकमेन के आवास पर चोरों ने शनिवार रात धावा बोल दिया। चोरों ने मैन गेट का कुंदा तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया और नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय ट्रैकमेन घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह रेलवे में ट्रैक मेन है। शनिवार रात वह मकान का ताला लगाकर ड्यूटी करने गया था। देररात चोरों ने मकान क मैन गेट का कुंदा तोड़कर प्रवेश कर लिया। चोर 10 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। सुबह ड्यूटी से लौटने पर पीड़ित को जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें