फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने के नाम पर किया जा रहा गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उनके मानदेय में पांचा सौ रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है, लेकिन जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के पदाधिकारी मानदेय बढ़ाने के नाम पर गुमराह करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष धनदेवी का कहना है कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने के नाम पर सिर्फ प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। प्रोत्साहन राशि देने के लिए भी मानक निर्धारित कर दिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनुपूरक पोषाहार की डीआई के अनुसार पंजीकृत लाभार्थियों को प्रत्येक माह शत-प्रतिशत वितरण कार्य किया।
तब पांच सौ रुपये प्रोत्साहन के रुप में दिए जाएंगे। वहीं अगर सभी लाभार्थियों के लिए पोषण ट्रैकर पर हर माह शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य पूरा किया तो एक हजार रुपये के रूप में प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। इनका कहना कि ऐसा करना एक माह में संभव नहीं हैं और न ही किसी कार्यकर्ता को यह प्रोत्साहन धनराशि मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें