फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहांव के निकट कुर्ना नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहांव के निकट कुर्ना नाले में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के मोहांव काली मंदिर के निकट देवरिया मार्ग स्थित कुर्ना नाले में बृहस्पतिवार की रात पुलिया से गिरकर मोहांव-बनकटिया निवासी जरीफ मंसूरी (22) की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव बरामद हुआ। जरीफ की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहांव के बनकटिया निवासी जरीफ मंसूरी बृहस्पतिवार की शाम रामलीला देखने बरहज आया हुआ था। लोगों का कहना है कि देर रात घर वापसी के दौरान वह बरहज-देवरिया मार्ग स्थित कुर्ना नाले की पुलिया पर बैठ गया। इसी बीच वह नाले में गिर गया। साथ गए कुछ लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक का नाले में तलाश कराया गया। लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह दोबारा तलाश शुरू कराने पर शव बरामद हुआ। जरीफ की मौत की जानकारी होने पर मां हसीना दहाड़ें मारने लगी। छह भाई-बहनों में जरीफ सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरहज-देवरिया मार्ग जाम करने वालों पर केस दर्ज
बरहज। क्षेत्र के मोहांव कुर्ना नाले में गिरकर जरीफ मंसूरी की मौत के बाद शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने बरहज-देवरिया मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने आठ नामजद सहित 30-40 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसआई छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने मोहांव काली मंदिर के निकट कुर्ना नाले के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है कि मोहांव-बनकटिया निवासी निवासी जरीफ मंसूरी वृहस्पतिवार की शाम बरहज रामलीला देखने गया था। जो वापस गांव जाते समय पुल पर कुछ देर के लिए बैठा था। जिसकी पानी में गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह आठ बजे आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सभी मृतक के परिजनों को मुआवजा आदि दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि आठ ज्ञात और 30-40 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें