फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संयोजन कमेटी के संयोजक बने अखिलेश प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव संयोजन कमेटी के संयोजक बने अखिलेश प्रताप सिंह
विज्ञापन

रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और रुद्रपुर के पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेनुगोपाल ने उन्हें इलेक्शन कोआर्डिनेशन कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। इस कमेटी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को चेयरमैन बनाया गया है।
15 सदस्यों वाली चुनाव संयोजन कमेटी का यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश में चुनाव के दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी के रणनीति और कार्ययोजना को अमल में लाने के लिए संयोजन कमेटी में सोनिया, राहुल और प्रियंका के विश्वासपात्र नेताओं को रखा गया है। इनमें कई पूर्व सांसद, विधायक और कांग्रेस के बड़े पदों पर रह चुके हैं। इस बाबत अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के आशा और विश्वास पर खरा उतर कर प्रदेश में कांग्रेस परचम लहराने में पूरी ऊर्जा से काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के कांग्रेसजनों ने शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद
देवरिया। कांग्रेसजनों ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, राघवेेद्र सिंह राकेश, धर्मेेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, जयदीप त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, विवेक मिश्रा सन्नी, आनंद देव गिरि, भागीरथी प्रसाद, विजय शेखर मल्ल रोशन, मुकुंद भास्कर मणि, वरुण राय, जुलेखा खातून, दीनदयाल प्रसाद, रजनीकांत दुबे, जवाहर लाल चौहान, अमित गौतम, राम आशीष साहनी, उपेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश मणि, जयप्रकाश पाल धनगर, तारकेश्वर तिवारी, विजय तिवारी, समीर पांडेय, अमूल्य रत्न मणि, गोविंद शर्मा, मनीष पांडेय, सुनील दुबे, सुनील तिवारी, ज्ञानेंद्र मणि, मधु शर्मा, रीता देवी, आलोक त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, रविंद्र मल्ल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें