फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: झूले से टकराए किशोर की मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 23 Aug 2021 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

किशोर की मौत से गांव में शोक है। मृतक के माता पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। तीन भाइयों में बडे़ भाई राजू का भी बीमारी से निधन हो चुका है।
विज्ञापन
अर्जुन निषाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस गांव के पास झूले की चपेट में आए किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर को कई ग्रामीण झूला झूल रहे थे।
विज्ञापन


तभी अर्जुन (13) पुत्र रमई अचानक झूले के सामने आ गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वह भागा लेकिन झूले का पट्टा उसके सीने से जा टकराया। जिससे किशोर लगभग 15 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। हादसा देख झूला झूल रहे ग्रामीण वहां से भाग निकले।

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे राजापुर के प्राइवेट अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से गांव में शोक है। मृतक के माता पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। तीन भाइयों में बडे़ भाई राजू का भी बीमारी से निधन हो चुका है। अब उसके परिवार में एक भाई कल्लू व उसकी बहन बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें