दुलहीपुर। आल इंडिया रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन से संबद्ध ईस्ट सेंट्रेल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के बैनरतले पुरानी पेंशन बहाली के लिए 22 से 27 मार्च तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतिम दिन रविवार को कर्मचारियों ने मंडल दुर्गावती स्टेशन पर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
चंदौली शाखा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ चार श्रमिक कानूनों को रद्द कर पुराने कानून बहाल करने, रेलवे के निजीकरण निगमीकरण पर रोक लगाने, रिक्त पदों पर बहाली करने, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों को जीवन रक्षक उपकरण देने, ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग फेरा कम करने, सभी स्टेशनों पर आवास निर्माण, गैंगमैन हाल्ट निर्माण सहित अन्य मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शन में रविकांत प्रसाद, अवधेश पासवान, धर्मू यादव, कपिल कुमार, राजेश कुमार सिंह,राजेंद्र गुप्ता, अर्जुन कुमार रहे।संवाद