फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की ही बाइक आपस में टकराई, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह अमड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिला आरक्षी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बरहनी ले गए। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने तीनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताते चले दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पुलिसकर्मी ज्ञानेंद्र, रूबी सिंह और गुंजन तिवारी सैयदराजा की तरफ जा रहे थे। तभी दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में सड़क पर गिरने से तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सहयोगी पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए। हादसे में महिला आरक्षी रुबी सिंह के हाथ में तो ज्ञानेंद्र के पैर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें