फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रावास में फटा अवैध गैस सिलिंडर, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रावास में फटा अवैध गैस सिलिंडर, 15 घायल
विज्ञापन

डिबाई (बुलंदशहर)। राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रावास में सोमवार सुबह एलपीजी सिलिंडर फट गया। हादसे में 13 छात्र समेत कुल 15 लोग झुलस गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हॉस्टल में पांच किलों के अवैध सिलिंडर से खाना बनाया जा रहा था। हॉस्टल के पास कोई गैस कनेक्शन नहीं था।
तहसील के पीछे बने राजकीय पॉलीटेक्निक के दो मंजिल ब्वॉयज छात्रावास की रसोई में सुबह करीब आठ बजे नाश्ता तैयार किया जा रहा था। लखीमपुर खीरी जिले के गांव मेवागंज निवासी रसोइया शिवा कुमार ने बताया कि खाना बनाने के लिए पांच किलो के छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा था। सिलिंडर लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। वह सिलिंडर लेकर खुले में जाने लगा तो रसोई में ही पैर फिसल गया। इसके बाद सिलिंडर नीचे गया। गिरते ही ब्लास्ट हो गया। शिवा कुमार के अलावा रसोई में कार्य कर रहे अजय और चुन्नू के और आसपास मौजूद 13 छात्र झुलस गए। छात्रावास के कमरों के गेट और खिड़कियों के कांच भी टूट गए। इसके बाद दूसरे सिलिंडर में भी आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चार छात्र करीब 40 फीसदी झुलसे हैं। झुलसे छात्रों और कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो साल पहले अग्निशमन यंत्रों की मियाद हो चुकी पूरी
छात्रावास में वर्तमान में कुल 55 छात्र रह रहे हैं। वहां चाल लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की मियाद दो साल पहले पूरी हो चुकी है। प्रबंधन ने इन यंत्रों को बदलवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। आग बुझाने के लिए रसोई के आसपास रेत से भरी बाल्टी, पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। अग्निशमन विभाग ने भी प्रतिवर्ष भेजी जाने वाली रिपोर्ट में खानापूर्ति की।
घटनाक्रम -
8:15 आग लगी
8:33 झुलसे छात्रों व कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू
8:35 दमकल विभाग को सूचना दी गई
8:38 पुलिस को सूचित किया गया
8.58 दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची
झुलसे छात्रों के नाम
1. शिवमंगल पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव वीदिया विक्रमपुर, जिला मैनपुरी
2. राहुल वर्मा, निवासी गांव नारीपेड़ा, जिला हरदोई
3. गौरव कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी गांव बखरवा गोविंदपुरी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद
4. दीपांशु पुत्र राजकुमार, निवासी गांव बखरवा गोविंदपुरी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद
5. दीपेश चौधरी पुत्र अजय सिंह, निवासी गांव जुगसाना कलां, जिला बुलंदशहर
6. जय हिंद कुमार पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव पहाड़पुर कलां, जिला गाजीपुर
7. अमित चौहान पुत्र महेश चौहान, निवासी गांव ठाकुरपुर, जिला देवरिया
8. कपिल कुमार पुत्र शिशुपाल, निवासी गांव रतनपुर, जिला हरदोई
9. खेमचंद पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी इक्का ताजपुर, जिला बुलंदशहर
10. अंकित पुत्र पुष्पानंद, निवासी मंगरौली, जिला गौतमबुद्धनगर
11. धनंजय गौतम पुत्र दयाराम गौतम, निवासी गांव रामपुर, जिला सुल्तानपुर
12. शैलेंद्र पटेल पुत्र विजयशंकर पटेल, निवासी गांव नवादा जिला प्रतापगढ़
13. त्रिदेव कुमार पुत्र मुरारी लाल, निवासी भीमपुर जिला बुलंदशहर
झुलसे छात्रों व कर्मचारियों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। कुछ को तीन से चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। मामूली रूप से झुलसे छात्रों को मंगलवार तक छुट्टी दे दी जाएगी। हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन

मेरी मूल तैनाती खुर्जा के जटिया पॉलीटेक्निक कालेज में है। डिबाई के राजकीय पॉलीटेक्निक का मुझे अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मैं वहां पहुंचा और झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डा. राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें