फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था धड़ाम : कहीं तैनात नहीं दिखी पुलिस, नो एंट्री का मजाक उड़ाते रहे वाहन

विज्ञापन
छह सड़का से सुभाष चौक की ओर जाता तांगा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली के मद्देनजर शहर के बाजारों में सोमवार को नो-एंट्री लागू कर दी गई। इसके तहत शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्वाइंट बनाए गए, जहां से कोई वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर सके लेकिन ये व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। बाजार के उन इलाकों से ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहन गुजरते दिखाई दिए, जहां पुलिस नो-एंट्री का दावा कर रही थी। इससे बाजार में कई जगह जाम भी लगा। लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में काफी भीड़भाड़ रही। टिकटगंज से लेकर गोपी चौक तक तमाम ई-रिक्शा, कार और ऑटो निकलते नजर आए। इनके अलावा दोपहिया वाहन और रिक्शा भी बहुतायात संख्या में दिखाई दिए। पहले दिन बाजार के हालात पर गौर करें तो टिकटगंज इलाके में ही काफी भीड़ दिखी। टिकटगंज चौराहे पर एक भी पुलिसकर्मी या होमगार्ड मौजूद नहीं था। इससे नो एंट्री वाले वाहन भी बाजार की ओर जाते नजर आए। इससे आगे हलवाई चौक पर दो होमगार्ड तैनात थे लेकिन ई-रिक्शा रोकने में वह असफल रहे। मढई चौक से लेकर सराफा मार्केट की ओर वाहन गुजरते रहे। नेहरू चौक की ओर तमाम वाहन दिखाई दिए। इसी तरह का हाल घंटा घर खैराती चौक का था। वहां भी कोई पुलिस कर्मी बैठा नजर नहीं आया। छह सड़का पर भी कोई रोकथाम नहीं थी। इससे बाजार में वाहनों का आना जाना लगा रहा। नेहरू चौक के आसपास भी खूब भीड़भाड़ रही लेकिन अव्यवस्था भी खूब रही।
-
यहां है वाहनों की नो-इंट्री
- घंटाघर से खैराती चौक की ओर
- छह सड़का से खैराती चौक की ओर
-गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर
-टिकटगंज से हलवाई चौक की ओर
-मढ़ई चौक से हलवाई चौक की ओर
-मथुरिया चौक से गोपी चौक की ओर
-जोगीपुरा तिराहा से छह सड़का की ओर
- नगर पालिका तिराहा से छह सड़का की ओर
- शिव मंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का की ओर
- सुभाष चौक से छह सड़का की ओर
-
सुबह आठ से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगी नो-एंट्री
-शहर में जाम से निपटने के लिए सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक नो-एंट्री लागू की गई है। इसके बाद रात को नो एंट्री स्वत: ही खत्म हो जाएगी। तो वहीं बाजार में भीड़भाड़ भी कम हो जाएगी। दिवाली के दो दिन पहले से इस पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर के बाजार में नो-एंट्री लागू कर दी गई है। आज पहला दिन था। पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। एक-दो दिन में सारी अव्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें