शराब की दुकान में चेकिंग करते आबकारी इंस्पेक्टर। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के कई होटलों और ढाबों पर छापा मारा। आबकारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा और सुनील कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर शहर की तमाम दुकानें चेक कीं। दोपहर के समय उन्होंने शहर में देशी, अंग्रेजी, बियर और मॉडल शॉप पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कोई खास अनियमितता नहीं पाई गई। इसके बाद उन्होंने शहर के रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक तमाम होटल, ढाबा चेक किए। कोई होटल या ढाबा में बैठाकर शराब पिलाने का काम तो नहीं कर रहा है। इसके बाद उन्होंने शहर के बाहर भी होटल ढाबा पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान कोई व्यक्ति शराब पीता हुआ नहीं पाया गया। संवाद