फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर लगा भीषण जाम, वाहनों से उतरकर पैदल निकले लोग

विज्ञापन
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान बाइक निकालता युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान बदायूं-दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। इससे लोगों को वाहनों से उतरकर पैदल खेतों से निकलना पड़ा। हाईवे पर करीब आधा घंटे वाहन रोके गए। उसके बाद कहीं पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को करीब पौने बारह बजे सहसवान पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सालिम नगला पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से सहसवान और सालिम नगला गांव के नजदीक बैरियर लगाए गए थे। जिस समय मुख्यमंत्री सहसवान पहुंचे। उससे आधा घंटा पहले दोनों बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे धीरे-धीरे बदायूं-दिल्ली हाईवे पर वाहनों की लाइनें लगती चली गईं। कुछ ही देर में सालिम नगला से लेकर डीपी महाविद्यालय तक भीषण जाम लग गया। इससे वाहनों में सवार लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के आसार नजर नहीं आए तो वाहनों में सवार लोग उतरकर खेतों से पैदल ही चल पड़े। तमाम लोग, महिलाएं और बच्चे खेतों में दौड़ते नजर आए। दोपहिया वाहन सवारों को भी खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। वह खेतों में अपनी बाइक दौड़ाते दिखे। सीएम के सभा करने के दौरान वाहनों का संचालन हाईवे पर शुरू किया गया। जब सीएम सभा स्थल से हेलिपैड रवाना हुए तो फिर करीब दस मिनट को वाहन रोकने से हाईवे पर जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें