ककराला में मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई करती औषधि विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
ककराला/बदायूं। डीएम के निर्देश पर औषधि विभाग की टीम ने ककराला में बिना लाइसेंस चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर को पकड़ा है। यहां से दवाओं के तीन नमूने भी लिए गए हैं।
किसी व्यक्ति ने डीएम दीपा रंजन से शिकायत की कि ककराला में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। ऐसे में सहायक आयुक्त औषधि बरेली के निर्देश पर देश बंधु विमल, औषधि निरीक्षक शाहजहांपुर, नवनीत कुमार औषधि निरीक्षक बदायूं और नायब तहसीलदार जितेश वर्मा के नेतृत्व ने पुलिस फोर्स के साथ ककराला में छापा मारा। इस दौरान टीम ने बासी गली वार्ड नंबर 11 मेें बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पकड़ लिया। इसका संचालन मोहम्मद फरहान निवासी मोहल्ला ऊपरपारा थाना सदर कोतवाली कर रहा था। दुकान से दवाओं के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यहां से लगभग 90 हजार की दवाएं मिली हैं। औषधि निरीक्षण नवनीत कुमार ने बताया कि विवेचना के बाद सक्षम न्यायालय में अभियुक्त के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जाएगा। संवाद