बदायूं। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा बुधवार को बरेली से बदायूं पहुंची। बदायूं सीमा के पुठी सराय मोड़ पर सपा और महान दल कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा बिसौली, बिल्सी, उझानी और कादरचौक के अलावा शेखूपुर विधानसभा अंतर्गत भी कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान शहर में कई स्थानों पर केशवदेव मौर्य ने सभाएं की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा-भाजपा ने प्रदेश में मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज को झूठे वायदों में फंसा कर सरकार बना ली। अब समाज की उपेक्षा हो रही है। यही नहीं अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। प्रदेश में मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज चाढ़े चार साल से खुद को ठगा महसूस कर रहा है। अब प्रदेश मेंसपा की सरकार बनाने के लिए समाज को जुटना होगा।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता, फखरे अहमद शोबी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव, अवनीश यादव, हिमांशु यादव, यासीन अहमद गद्दी, बदन सिंह सैनी, रामेंद्र शाक्य, जयदेव शाक्य, अवधेश यादव, विपिन यादव, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। जालंधरी सराय तिराहे पर सपा के जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केशव देव मौर्य का स्वागत किया।
बिसौली। जन आक्रोश यात्रा के कस्बा सैदपुर पहुंचने पर पूर्व सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद यात्रा परौली गांव पहुंची। यहां सभा भी हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, मनोहर सिंह यादव, रविंद्र प्रकाश शर्मा, रामवीर सिंह , संजीव मौर्या, महेंद्र प्रताप, निहाल मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
उझानी। बिल्सी होते हुए महान दल की जन आक्रोश यात्रा उझानी पहुंची। यहां पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री के कोल्ड स्टोर पर महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने सभा को संबोधित किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, राम प्रवेश यादव, गोपी बल्लभ शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सिक्की वार्ष्णेय, उदयवीर शाक्य, नितिन गुप्ता, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर के अंबियापुर चौराहा पर जनाक्रोश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा नेता हाजी अजमल खान, रंजीत वार्ष्णेय, ममता शाक्य, अवधेश यादव, शामें अली खान, गोपाल वार्ष्णेय, फैजान राइन, इकरार अहमद आदि रहे। संवाद