फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी में ककराला का सभासद भी नामजद
विज्ञापन

उरौलिया गांव में सोमवार की रात एक युवक को उसके घर में अकेला घेर कर जान से मारने की कोशिश की गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। शोर होने पर आरोपी फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में ककराला निवासी सभासद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

घटना सोमवार देर शाम गांव उसौलिया की है। गांव निवासी सरदार खां पुत्र सुक्कन खां की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका भतीजा अन्ने खां (35) पुत्र मुन्ने खां घर से सटी पशुशाला में भैंस को चारा डालने गया था। आरोप है कि इसी बीच युसुफ पुत्र इन्नासली, सहरयार पुत्र कल्लू निवासी नगला सर्की कस्बा ककराला और शकूर पुत्र मोहम्मद फरेत खां निवासी उरौलिया नाजायज असलाह लेकर उसके भतीजे को पशुशाला में घेर लिया। आरोप है कि यूसुफ ने अन्ने से कहा कि आज इसे जान से मार दो। इतना कहते ही सहरयार ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे उसके छर्रे लग गए और वह घायल हो गया। शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ललकारा। ललकारने पर आरोपी फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उससे रंजिश मानते हैं और इसी के चलते वह उसके भतीजे की हत्या करना चाहते हैं। सरदार खां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बताते चलें कि आरोपी सहरयार ककराला नगर पालिका का सभासद है। इंस्पेक्टर इंद्रेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें