फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला

Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार सुबह लापता हुई बच्ची का शव सोमवार को मिला
उघैती के एक गांव की घटना, परिवार वालों ने शव दफन किया
 किसी दरिंदे ने ढाई साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव गांव में ही एक प्लॉट में बटिया के पीछे फेंक दिया। सोमवार दोपहर गांव के लोगों ने शव देखा। बच्ची के परिवार वालों ने लोक-लाज के मारे शव को दफन कर दिया। पुलिस को भी कोई खबर नहीं दी गई। गांव वालों की मानें तो बच्ची के शव पर चोट के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी जख्म थे।
घटना उघैती थाने के एक गांव की है। गांव की एक ढाई साल की बच्ची रविवार सुबह 10 बजे घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गई थी। जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची का कहीं पता नहीं लगा। बच्ची का पिता हार-थक कर घर बैठ गया। विचार किया कि सोमवार को थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराएगा। सोमवार दोपहर उसको खबर मिली कि गांव के एक घर के पीछे प्लॉट में बच्ची का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। 
विज्ञापन

मौके पर तमाम गांव के लोग जमा हो गए। बच्ची का पिता शव को उठाकर घर ले आया। बाद में उसने लोक-लाज और पुलिस के पचड़े में न फंसने के डर से शव को गांव के बाहर दफन कर दिया। गांव में ये चर्चा है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन

----
इस तरह की कोई शिकायत थाने नहीं आई है। कुछ मीडिया कर्मियों से ही इस बारे में पता चला है। पुलिस को मामले में जानकारी जुटाने के लिए गांव भेजा गया है। बच्ची के परिवार से जानकारी करने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-नरेश कश्यप, एसओ उघैती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें