फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार, ट्रेन में करती थीं चोरी-लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट और चोरी करने वाली बावरिया गिरोह की दो महिलाएं जीआरपी के हत्थे चढ़ीं हैं। उनके पास से चोरी के आठ मोबाइल, सोने की चेन और 24 सौ रुपये बरामद हुए हैं। रेलवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है। इस दौरान उनके परिवार के अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बावरिया गिरोह की दोनों महिलाएं जीआरपी के हत्थे तब चढ़ीं, जब उझानी कस्बे के मोहल्ला अहिरटोला निवासी रामबेटी अपने परिवार के साथ सोमवार को ट्रेन से बरेली से लौट रही थीं। बदायूं रेलवे स्टेशन पर उतरते समय दोनों महिलाओं ने रामबेटी का पर्स उड़ा दिया था। उनके पर्स में मल्टीमीडिया मोबाइल, रुपये और सोने की चेन बताई गई थी। परिवार वालों ने पर्स उड़ाते समय तुरंत दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। परिवार वालों ने महिलाओं पर सोने की चेन निगलने का आरोप भी लगाया था। इससे स्टेशन पर हंगामा हो गया था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में रेलवे पुलिस ने रामबेटी के बेटे भुवनेश पुत्र रामप्रसाद की ओर से रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम मछला पत्नी सूरदास उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पिंगालतू थाना होडल जिला पलवल (हरियाणा) बताया। दूसरी महिला आशा पत्नी रामवीर भी वहीं रहती है। इनके पास से आठ मल्टीमीडिया मोबाइल, एक सोने की चेन और 24 सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया। उसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बावरिया गिरोह की दो महिलाएं पकड़ी गई हैं, जिनसे कई मोबाइल फोन, सोने की चेन आदि सामान बरामद हुआ है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मनोज कुमार, एसओ, जीआरपी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें