फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 12 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 12 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर
उड़ाए 12 हजार रुपये
व्यापारी को अनजान युवक से मदद मांगना पड़ा महंगा

अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
केबिन में खड़े युवक से मदद मांगकर उसके जरिए अपने खाते से रुपये निकलवाना व्यापारी को महंगा पड़ गया। शातिर युवक ने व्यापारी का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 12 हजार रुपये का चूना लगा दिया। व्यापारी को इसकी भनक मोबाइल पर पहुंचे मैसेज से लगी तो कोतवाली पहुंचकर पुलिस की शरण ली।
मामला सोमवार दोपहर का है। मोहल्ला साहूकारा निवासी व्यापारी रमेशचंद्र गुप्ता का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। वह अपने खाते से एटीएम कार्ड के जरिए तीन हजार रुपये निकालने के लिए बैंक परिसर से सटे एटीएम केबिन में पहुंचे तो रुपये नहीं निकाल पाए। पड़ोस में खड़े युवक ने यह भांप लिया। उसने व्यापारी से उसके बताए अनुसार रुपये निकालने को कहा। इसी दौरान व्यापारी ने उसे अपना पासवर्ड बता दिया। युवक ने तीन हजार रुपये तो निकालकर व्यापारी को दे दिए लेकिन लेनदेन के दौरान कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया। शाम को व्यापारी के मोबाइल पर 12 हजार रुपये निकासी का दूसरा मैसेज पहुंचा तो उसे धोखाधड़ी का अहसास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी रमेशचंद्र ने मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसकी तहरीर के आधार पर एसएसआई जितेंद्र सिंह बैंक पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि रमेशचंद्र के खाते से दूसरी बार में रकम सिविल लाइंस बदायूं के एटीएम केबिन से निकाली गई है। रमेश के खाते में 15 हजार रुपये ही थे। बता दें कि पिछले दिनों यूनियन बैंक के एटीएम केबिन से एक महिला को इसी तरह से अज्ञात युवक ने शिकार बना लिया था। एटीएम कार्ड बदलकर बैंक ग्राहकों को चूना लगाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें