फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मुकदमेबाजी से परेशान युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
कुंवरपाल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बिसौली-आसफपुर रोड किनारे बाग में 32 वर्षीय कुंवरपाल उर्फ गुड्डू ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुंवरपाल पत्नी से चल रही मुकदमेबाजी से परेशान था। इस मामले में वह दो बार जेल जा चुका था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा आसफपुर निवासी कुंवरपाल उर्फ गुड्डू पुत्र मुरारीलाल बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर से टहलने के बहाने निकला था। शुक्रवार सुबह आसफपुर-बिसौली रोड किनारे बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। उस वक्त अपने खेतों पर जा रहे लोगों ने उसकी लाश देखकर परिवार वालों को सूचना दी। इस पर परिवार वाले पहुंच गए। कुछ देर बाद आसफपुर चौकी प्रभारी राजेश कौशिक पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
परिवार वालों के मुताबिक कुंवरपाल की शादी करीब 18 साल पहले बिसौली क्षेत्र के गांव परवेज नगर से हुई थी। कुछ समय तक सबकुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में पत्नी से अनबन हो गई। इस पर पत्नी ने कुंवरपाल के खिलाफ दहेज एक्ट व घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। उसमें वह दो बार जेल जा चुका था। इससे वह ज्यादा परेशान था। इससे कुंवरपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें