फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रूम में हार्टअटैक से वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन

विज्ञापन
राजेंद्र पाल गुप्ता एडवोकेट फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को दीवानी न्यायालय में अपने मुकदमे में पैरवी करने आए वरिष्ठ अधिवक्ता को हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाल गुप्ता सोमवार को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम मोहम्मद साजिद के न्यायालय में अपने मुकदमे की पैरवी में आए थे। अधिवक्ता श्री गुप्ता करीब 12 बजे अदालत में कुर्सी पर बैठे अपने मुकदमे की सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान अदालत में उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने उनको संभालने की कोशिश की। उन्हें कोर्ट रूम में मेज पर लिटाया गया। न्यायाधीश ने कहा कि इनके चेहरे पर पानी के छींटे डालिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाल गुप्ता के सुपुत्र राजीव गुप्ता भी पेशे से अधिवक्ता हैं। उनको कॉल करके बुलाया गया। अधिवक्ता राजेंद्र पाल गुप्ता को स्पेशल जज डकैती कोर्ट रमाशंकर सिंह और स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट राजकुमार तृतीय भी देखने आए। वर्तमान में दीवानी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी वाहन को अंदर लाने की अनुमति नहीं है। जिला बार के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह, महासचिव संदीप मिश्रा और कई अधिवक्ता तुरंत कोर्ट रूम में पहुंचे और वहां से राजेंद्र पाल गुप्ता को निजी कार से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाल गुप्ता का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें